राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए 31 तक कराएं निबंधन
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- आवेदकों को मिली राहत, पोर्टल पर भी दी गई सूचना 15 से बढ़ाकर 31 अगस्त तक की गयी तिथि तकनीकी परेशानी पर एडमिन टीम करेगी मदद बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इसकी सूचना पोर्टल पर भी उपलब्ध है। आवेदक निर्धारित तिथि के भीतर अपना पंजीकरण सावधानीपूर्वक पूरा कर लें। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सहज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है। आवेदकों को किसी प्रकार के दबाव में आकर जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। जिला समन्वयक शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में एडमिन टीम से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से छूटे हुए आवेदकों को पंजीकरण पूरा करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.