राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देश का एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कार्यक्रम
श्रावस्ती, अगस्त 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रावस्ती में द्वितीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रमेश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देश का एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कार्यक्रम है जो 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए स्थानीय समस्याओं की पहचान करते हैं आंकड़ों का संग्रह एवं विश्लेषण करते हैं तथा नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करते हैं। ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.