राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के निर्देश जारी
बरेली, जुलाई 17 -- जिला विद्यालय निरीक्षक ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। इस कार्यक्रम में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिसकी थीम 'साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनिबिलिटी' निर्धारित की गई है। इसका ब्लॉक स्तर पर आयोजन 16 जुलाई से 31 अगस्त, जनपद स्तर पर सितंबर से 31 अक्टूबर एवं राज्य स्तर पर नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा। विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण https://iscos.org/csc2026 पर कराया जा सकेगा। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए जिला विज्ञान क्लब व नामित समन्वयकों से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- विज्ञान शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए किया गया प्रेरित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.