राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्गदर्शिका का विमोचन
सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्गदर्शिका का विमोचन उप प्राचार्य लालजी कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मिश्र, रामचंद्र मौर्य, श्रवण कुमार ने शुक्रवार को डायट बांसी में किया। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि को विकसित करने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान कर रही है। इसकी सार्थकता तभी होगी जब प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवेश से जुड़ी समस्याओं के वैज्ञानिक निदान के लिए तत्पर हो। एनसीएससी के जिला समन्वयक अंशुमान सिंह ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 10-14 वर्ष के छात्र जूनियर और 14-17 वर्ष के सीनियर आयु वर्ग के विद्यार्थी अपने आसपास की किसी स्थानीय समस्या को चुनकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.