बाराबंकी, अगस्त 13 -- बाराबंकी। सागर इंसिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की एक दिवसीय जनपदीय कार्यशाला आयोजित हुई। एनसीएसटीसी-नेटवर्क की ओर से आयोजित कार्यशाला राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग और विकास' इलाहाबाद के समन्वय से हुई। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और सृजनात्मकता विकसित करना रहा। कार्यशाला में इस वर्ष की थीम सतत विकास हेतु विज्ञान एवं नवाचार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देने के बजाय उन्हें प्रयोग और प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान समझाने की जरूरत है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण को समझने, समस्याओं की पहचान करने और वैज्ञानिक विधि से ...