राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 तक नामांकन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के प्रतिभागियों के नामांकन को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें ऑनलाइन नामांकन के लिए वेब पोर्टल खोला गया है। इस संबंध में बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखा है। प्रतिभागी 31 जुलाई तक अपना नामांकन कर सकते हैं। नामांकन करने वालों की आयु पांच से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बालिकाओं, कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति व दिव्यांग बच्चों के बीच उत्कृष्ट उपलब्धियों को उजागर करने वाले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायती राज संस्थान, शहरी निकायों व शैक्षणिक संस्थान भी योग्य अभ्यर्थियों का नामांकन भेज सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.