रायबरेली, जुलाई 13 -- रायबरेली, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए पात्र बच्चों के ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत 31 जुलाई तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया है। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन-सिफारिश की प्रक्रिया समेकित पोर्टल पर एक अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...