घाटशिला, मार्च 19 -- घाटशिला। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बालिका स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह के कक्षा छः से आठवीं की 40 छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय नशा मुक्ति विषय पर कार्यशाला एवं प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छः की सुष्मिता मुर्मू प्रथम स्थान प्राप्त की एवं कक्षा सातवीं की निर्मला मुर्मू को द्वितीय स्थान प्राप्त । हुआ वहीं कक्षा आठवीं की साकरो हेंब्रम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका शिक्षा कार्यक्रम घाटशिला अनुमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ दस विशिष्ट योग्य बच्चों को टी-शर्ट एवं कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार...