हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को उपहार प्रदान कर माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में जन्मी बालिकाओं को बधाई देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 28 बेबी किट एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चुरचू प्रखंड के बिरहोर टोला की निवासी फूलमनी बिरहोर के नवजात बालिका अभिनन्दन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि समाज में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अधिकारों के प्रति जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.