भभुआ, जनवरी 24 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बालिकाओं ने भरी उड़ान जिला और प्रखंड स्तर पर मैराथन दौड़ से दिया गया सशक्तिकरण का संदेश (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में बालिकाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में शामिल लोग समाहरणालय से निकले और जगजीवन स्टेडियम तक गए, जहां सभी सहभागी बालिकाओं को पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समान अधिकारों के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करना रहा। जिला स्तर पर आयोजित मैराथन दौड़ में विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में बालिकाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.