लखीसराय, जनवरी 24 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। आज जब बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर समाज में लगातार विमर्श हो रहा है। ऐसे समय में वर्ग नवम की पांच छात्राओं की संघर्षपूर्ण, लेकिन प्रेरक कहानी राष्ट्रीय बालिका दिवस को वास्तविक अर्थ देती है। बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत अंतर्गत ज्वास गांव की रहने वाली ये पांच प्रतिभावान बच्चियां साक्षी, लक्ष्मी, सोनम, चाहत और सोनाली कुमारी प्रतिदिन रेल मार्ग के सहारे लगभग 8 किलोमीटर और सड़क मार्ग से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़हिया में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचती हैं। जानकारी अनुसार इन छात्राओं के घर के समीप व करीब तीन किलोमीटर दूर सदायबीघा में उच्च विद्यालय स्थित है, लेकिन बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के कारण इन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.