राष्ट्रीय बहुजन पार्टी के अध्यक्ष को घर में किया नजरबंद
बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- कर्मचारियों की रिहाई और मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे राष्ट्रीय बहुजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम को पुलिस ने शनिवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया। 26 अप्रैल को प्रस्तावित गौतमबुद्धनगर डीएम कार्यालय के घेराव से पहले हुई इस कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। पार्टी के मीडिया प्रभारी सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम रविवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा स्थित डीएम कार्यालय का घेराव करने जाने वाले थे। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही शनिवार शाम करीब चार बजे कोतवाली पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.