लखीमपुरखीरी, जनवरी 8 -- गोला गोकर्णनाथ। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद से संबद्ध राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना हैदराबाद के हल्का इंचार्ज पर रिश्वत मांगने और संगठन के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम अयोध्यापुर निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की गैर मौजूदगी में बीते 23 नवंबर की रात करीब 8 बजे दबंग घर में घुस गए और महिला से छेड़छाड़ की। बचाव करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे महिला के गाल और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर विनोद कुमार ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.