कौशाम्बी, जनवरी 19 -- राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष यशराज मिश्र ने रविवार देर शाम लखनऊ से प्रयागराज संगम जा रहे संगठन क मुखिया डॉ. प्रवीण तोगड़िया से कुंडा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शक्तिपीठ कड़ा धाम की आराध्य देवी मां शीतला का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया। मुलाकात के दौरान जिले में आयोजित होने वाले आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व को मजबूत करना है। विशेष रूप से अधिक से अधिक स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर यशराज मिश्र के साथ रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर डॉ. तोगड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान गौ रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष राजवीर मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष शिवम साहू, अनु...