मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। छत्तीसगढ़ में चल रही बीसी राय जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ी मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के रौशन कुमार सिंह और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के प्रभात कुमार बिहार टीम का हिस्सा हैं। फुटबॉल एसोसिएशन के डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, मो. करार, देवन रजक, वीरेंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार, मो. नशदुल हसन, बिजेंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, खालिद हसन, कन्हाई प्रसाद और कासिमुद्दीन अहमद ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- डॉ बीसी राय फुटबॉल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार के टीम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...