चम्पावत, दिसम्बर 17 -- टनकपुर। राउमावि छीनीगोठ की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ। प्रधानाचार्य दिगभूषण गोस्वामी ने बताया कि छात्रा गुंजन, मनीषा धामी और खुशी बोहरा का चयन हुआ है। चयनित छात्राएं 18 से 22 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयन पर खेल शिक्षक रचित बल्दिया, बेचन यादव, संजय कुमार, त्रिलोचन जोशी, पल्लव जोशी, पवन कुमार, ओमप्रकाश, उमेश भट्ट ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.