राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के फरहान चयनित
गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंडर-20 के खिलाड़ियों के लिए आयोजित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही उत्तर प्रदेश की टीम में गोरखपुर मंडल से फरहान खान चयनित किए गए हैं। प्रतियोगिता 2 से 17 मई तक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में होगी। फरहान के चयनित होने पर गोरखपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष डेविड सीरिल, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, एनपी गौड़, आनंद सिंह, फखरुद्दीन अली, मोहम्मद हारुन, संतोष सिंह, अभय सिंह क्रीडा अधीक्षक एमपी आईसी, कृष्णकांत यादव, गोरखपुर खिलाड़ी संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह आदि ने शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी संघ के सचिव हमजा खान ने दी। यह भी पढ़ें- अंडर-17 झारखंड क्रिकेट टीम में सारा अल्तमश का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.