देहरादून, अगस्त 23 -- देहरादून। उत्तराखंड की 43 साल की आंचलिक फिल्मी यात्रा की पहली राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म बनी 'ढोली' का गीत शनिवार को दून पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रीलिज किया गया। यह फिल्म अक्तूबर में सिनेमा हॉलों में प्रदर्शित की जाएगी। दून पुस्तकालय में फिल्म के निर्माता सुनील नायक और निर्देशक दिनेश पी.भोंसले ने फिल्म के विषय शूटिंग के पहले दिन से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। निर्माता सुनील नायक ने कहा कि उनका बैकग्राउंड फिल्मी नहीं है। लेकिन थिएटर से जुड़ाव होने के कारण उन्होंने यह फिल्म बनाई। इस फिल्म का विषय उन्हें अपने होम स्टेट कर्नाटक की फिल्म 'कंतारा' जैसा ही गांव की मिट्टी, परंपरा, संस्कृति से जुड़ा लगा। उत्तराखंड में भी ढोल को भगवान जैसा ही पूजा जाता है। ज...