औरैया, अप्रैल 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर औरैया का नाम रोशन किया है। दिबियापुर क्षेत्र के युवा एथलीट आशुवेंद्र प्रताप सिंह ने हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीतते हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं जरहौलिया गांव के पैरा एथलीट मोहित परमार ने क्रॉस कंट्री रेस में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के लिए बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है। खेल सुविधाओं के अभाव के बीच उभरी यह सफलता और भी खास मानी जा रही है। औरैया में आधुनिक खेल संसाधनों और प्रशिक्षकों की कमी के बावजूद खिलाड़ी अपने दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। शहर में तिलक महाविद्यालय का मैदान ही मुख्य खेल स्थल है, जबकि बिधूना का स्टेडि...