राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान व एआई के प्रभाव पर चर्चा
हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बाबूगांव स्थित प्रकाश मैथमेटिक्स संस्थान में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर विद्यार्थियों को जागरूक करना था। इस दौरान वक्ताओं ने विज्ञान के समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कलाकार मंच के हेमंत कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके दुरुपयोग से कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। साइबर ठगी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव तथा एआई के बढ़ते उपयोग को लेकर भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आरआईटीएम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.