मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मीनापुर। महदेईया स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और विशुनपुर स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार के नेतृत्व में छात्रों के बीच दौड़ प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, सफाई अभियान, स्वच्छता शपथ और एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। विशनपुर में शिक्षक राकेश कुमार और महदेइयां में प्रधानाध्यापक सावीर अहमद ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्रेया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कोमल कुमारी द्वितीय एवं रौशनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में शिवम कुमार ने प्रथम तथा आदर्श कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ...