गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के अध्यक्ष प्रीतम लाल के अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनने पर वैशाली सेक्टर-चार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने किया। उन्होंने बताया कि परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने प्रीतम लाल को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रीतम लाल अपने संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। प्रीतम लाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे संगठन को मजबूत बनाने में समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर अन...