पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के मौके पर सोमवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में एक निजी संस्थान ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जन्म के समय से ही टीकाकरण बेहद आवश्यक है। यह पूरे जीवन कई बीमारियों से बचाता है। सभी को इसे गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभिक कड़ी में अस्पताल परिसर में रैली का आयोजन हुआ। नर्सिंग के छात्रों ने प्रतिरक्षण से फायदे का नारा लगाते हुए मातृ वार्ड के सामने इसे समाप्त किया। तत्पश्चात नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने उपस्थित लोगों को प्रतिरक्षण का फायदा बताया। कार्यक्रम के अंत में मातृ एवं शिशु वार्ड में फल का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.