राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
नैनीताल, सितम्बर 26 -- भवाली, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चल रही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ग्रुप 'बी' का शनिवार को समापन हो गया। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न सैनिक स्कूलों के कैडेट्स ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने नाम की।समापन समारोह में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने उनका स्वागत किया। पुरस्कार वितरण में क्विज प्रतियोगिता के जूनियर और सब-जूनियर दोनों वर्गों में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल विजेता रहा। हिंदी वाद-विवाद में सैनिक स्कूल रेवाड़ी और अंग्रेजी वाद-विवाद में सैनिक स्कूल झांसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं में घोड़ाखाल का दबदबा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.