दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। कुंवर सिंह कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक (सत्र 2025-29) प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही छात्रा मुस्कान कुमारी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-19 ग्रुप में भाग लेगी। इससे पूर्व मुस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। बेंगलुरु में पांच से आठ फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना होते समय मुस्कान ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए 13 से 24 जनवरी तक पटना में राज्य स्तरीय कैंप में प्रशिक्षण दिया गया है। कहा कि नेशनल में गोल्ड प्राप्त करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेगी। बताया कि जिला एवं प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफल होने के बाद उसने 21-22 अक्टूबर को कटिहार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.