धनबाद, मई 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड मुएथाई संघ की टीम राष्ट्रीय सब-जूनियर व जूनियर मुएथाई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी रवाना होगी। प्रतियोगिता एक से चार जून तक होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। झारखंड की टीम 30 मई को प्रस्थान करेगी। झारखंड मुएथाई संघ के महासचिव अनुपम माहाता ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हीरक रोड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने ट्रैक सूट देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगन और खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लें। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप में चयन मौके पर उपाध्यक्ष राजन कुमार और विशिष्ट अतिथि हिम...