धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। नेताजी एक्सप्रेस से धनबाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को लौटने पर सैकड़ो की संख्या में फूलमाला के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन श्री राम ग्लोबल स्कूल करनाल हरियाणा में 25 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक 3 रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन राम प्रसाद कटेसरिया, प्राचार्य शारदा महाजन, उपप्राचार्य सुपर्णा घोष, शोभित चटर्जी व समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...