हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आम्रपाली विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता अभ्युदय का समापन हो गया है। इसमें देशभर के 20 प्रतिष्ठित संस्थानों की टीम ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय भारतीय कुलिनरी प्रतियोगिता में आम्रपाली के यश जोशी और पीयूष सरकार प्रथम स्थान पर रहे। पेटिसरी में आईएचएम देहरादून, बार टेंडिंग में आम्रपाली विवि के कमल पांडे देवेश मेहरा प्रथम रहे। हाउसकीपिंग में भी आम्रपाली ने बाजी मारी। वेस्ट टू वंडरफुल में बीसीआईएचएम दिल्ली प्रथम स्थान पर रहा। कुलपति प्रो. एसके सिंह, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीएल ढींगरा, सीईओ डॉ. संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मयंक ढींगरा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.