धनबाद, मार्च 9 -- झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा 7 व 8 मार्च को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्टेडियम में अंडर-13 राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता के रिकर्व बालिका वर्ग में महुदा तीरंदाजी सेंटर की खिलाड़ी यावना यादव का चयन हुआ है। वह आंध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। यावना की इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने खुशी जाहिर की है। वहीं महुदा इंटर महाविद्यालय महुदा के सचिव दीपनारायण शर्मा, प्रधानाचार्य सिकंदर रवानी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...