उरई, मार्च 10 -- उरई, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम श्री विद्यालय बरखेड़ा कंपोजिट कदौरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के जिला स्तरीय विजेता बालिकाओं की माता को बुलाकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला शिक्षा सुरक्षा सशक्तिकरण के लिए छात्रों को जागरुक कर अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया।पीएम श्री विद्यालय बरखेरा कंपोजिट कदौरा के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुएकहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस पर बच्चों को पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम यह हर वर्ष की भांति 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। महिलाओं को आज के दौर में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उनके संवैधानि...