बोकारो, अप्रैल 10 -- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा, परिश्रम व शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए इंडियन नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड 2026 में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर विद्यालय व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वहीं जीजीपीएस बोकारो ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए झारखंड से चयनित छह विद्यार्थियों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं में सिद्रा तबस्सुम व पूर्णिमा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय द्वितीय स्थान व राज्य में प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी क्रम में दानिश फैसल व माही सिंह ने अखिल भारतीय चतुर्थ स्थान व राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं केशव कुमार मिश्रा व खुशी कृति सिंह ने अखिल भारतीय पंचम स्थान व राज्य में तृतीय स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.