रामगढ़, नवम्बर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी का पुनर्गठन हुआ। पुरानी कमेटी का भंग करते हुए नई कमेटी का गठन हुआ है। नई कमेटी के चयन में अध्यक्ष वीणा सिन्हा, उपाध्यक्ष मुन्नी सिंह, जगरनाथ पासवान, आजाद भुइयां, सचिव रमेश बेदिया को बनाया गया। इसके अलावा सहायक सचिव निधि नम्रता सोरेंग, छोटू मुंडा, नसरुल्लाह मल्लिक, संगठन सचिव बलविंदर कौर और महेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोना शर्मा बनाए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य संतोष महतो, उमेश कुशवाहा, सरजू मुंडा शामिल किए गए। राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने श्रम मंत्री झारखंड सरकार, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि को प्रेषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.