राष्ट्रीय पौधशाला के संचालक सम्मानित, रोपे जाएंगे 70 हेक्टेयर में पौधे
गोंडा, जून 4 -- बेलसर , संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व दिवस पर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां एक ओर पौधरोपण के लक्ष्य को लेकर रणनीति साझा की गई, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ने राष्ट्रीय पौधशाला के संचालक कृष्णचंद्र मिश्र को अंगवस्त्र और ''श्रीरामचरितमानस'' की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि कृष्णचंद्र मिश्र ने राष्ट्रीय पौधशाला के कुशल संचालन से न केवल अपने स्थानीय क्षेत्र में, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में पौधरोपण को बढ़ावा दिया है। पर्यावरण संरक्षण में उनका यह योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणास्पद है।तरबगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.