मथुरा, सितम्बर 2 -- मथुरा, आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के विषय में लघु फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई। शुभारंभ में शताक्षी सिंह द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब और क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी दी गई। पोषण सप्ताह के प्रथम दिवस में संकल्प दिलाया गया कि हम अपने साथ ही साथ समाज को भी स्वस्थ रखें। सभागार में प्रो. अर्चना पाल, प्रो. भारती सागर, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा, सोनम यादव, डॉ. स्मृति, डॉ. पल्लवी, डॉ. सीमा, डॉ. सुषमा एवं डॉ. धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विद्यार्थियों ने पोस्टर से समझाया संतुलित आहार का महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...