राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुई गोष्ठी
काशीपुर, अक्टूबर 6 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान डॉ. अंजलि गोस्वामी ने 'आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन' विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने आहार में अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल करने के साथ विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को बाजरा, रागी, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और वसा को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. दीपा चनियाल, सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.