दुमका, अप्रैल 24 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को पोषण पखवाड़ा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु के द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं व पोषण सखी को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत शपथ कराया गया। जिसमें बच्चों, महिलाओं एवं किशोरी को कुपोषण मुक्त स्वास्थ्य प्रदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान जीवन के पहले हजार दिवस का महत्व, लाभार्थी मोड्यूल को लोकप्रिय बनाना, समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन एवं बच्चों के मोटापे को नियंत्रण करने की योजना की जानकारी विभिन्न माध्यमों से देना है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र में जो बच्चे का छह वर्ष पूरा हो गया उन्हें विधालय...