रामनगर, फरवरी 18 -- रामनगर। 14वीं राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक मेरठ में होना है। बुधवार को रामनगर डिग्री कॉलेज में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पैरा सिटिंग बॉलीबॉल का चयन ट्रायल महिला वर्ग व पुरुष वर्ग आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में दीपक कुमार, रोहित कार्की, दिनेश कुमार, दिनेश, जगदीश और महिला वर्ग में पूजा, कविता, रोशनी, मनीषा, गंगा, सुमन, लक्ष्मी, बबीता राना, रहनाज का चयन हुआ। चयन ट्रायल का शुभाम्भ डिग्री कालेज के प्राचार्य मोहन चंद्र, डॉ. योगेश, रविन्द्र कम्बोज, विपिन कम्बोज, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा कुमार, आदेश डबराल, संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। चयन ट्रायल, जिला नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पैरालिंपिक संघ के जिला सचिव भारत कुमार की देख रेख में सम्पन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.