रुद्रपुर, मार्च 11 -- गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के ग्राम तिलपुरी नंबर-2, चक्की मोड़ निवासी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी रेखा मेहता का दूसरी राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। उनका चयन 8 मार्च को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयोजित पैरा लॉन बॉल ट्रायल के दौरान किया गया। असम के गुवाहाटी में 24 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल चैम्पियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों के साथ रेखा मेहता भी प्रतिभाग करेंगी। पैरा लॉन बॉल फेडरेशन के सचिव फिरोज़ खान ने रेखा मेहता सहित सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं सांसद अजय भट्ट और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेखा मेहता अब तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक पदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.