लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में सात से 10 मार्च तक रंगा रेड्डी बैडमिंटन कोर्ट, तेलंगाना में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में लोहरदगा की खिलाड़ी संजना कुमारी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। संजना कुमारी वर्मा ने वीमेंस सिंगल्स, वीमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स तीनों वर्गों में पदक हासिल किया है। वीमेंस सिंगल्स में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वह झारखंड की ओर से इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी रहीं सिंगल्स मुकाबले में संजना ने राउंड आफ 16 में हिमाचल प्रदेश की शशि देवी को 21-12 और 21-04 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की शुभदा विट्ठलपंत जिंदे को 21-11 और 21-10 ...