बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के दम पर बलरामपुर के उभरते पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। 26 से 28 फरवरी तक इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित यूटीटीआई पैरा सीनियर टेबल टेनिस राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025-26 में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का आयोजन टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें देशभर के अनुभवी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अहम मुकाबले में हर्षवर्धन ने हरियाणा के एशियाई खेल पदक विजेता संदीप डांगी को हराकर बड़ी सफलता अर्जित की। अनुभवी खिलाड़ी पर यह जीत उनकी रणनीतिक समझ, तकनीकी कौशल और मानसिक मजबूती का प्रमाण है। मेन डबल्स (एमडी-4) श्रेणी में भी उन्होंने बेहतरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.