कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। आईआईटी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव में आईआईटी कानपुर के दिव्यांग प्रकोष्ठ (सीडीएपी) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 17 व 18 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर की टीम क्रिकेट में चैम्पियन बनी। टीम की कप्तानी आयुष प्रियदर्शी ने की। अब्दुल अनस बेग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। आईआईटी दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, इग्नू व दिल्ली विश्वविद्यालय समेत देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए 350 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेणी-1 में आईआईटी कानपुर के गौरव स्वर्णकार ने स्वर्ण पदक व आदित्य प्रकाश ने रजत पदक जीता। श्रेणी-2 में अमन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.