राष्ट्रीय पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगा सरधना का कासिम
मेरठ, मई 16 -- कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 से 24 मई तक होने वाली पांचवीं एलीट नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश पैरा क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। टीम में सरधना क्षेत्र के पिठलौकर गांव निवासी कासिम खान का चयन हुआ है। उनके चयन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसमें देशभर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी कानपुर के राहुल सिंह करेंगे। कासिम खान लंबे समय से पैरा क्रिकेट खेल रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। अब राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने कासिम को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.