देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण ने पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल उत्तराखंड के सहयोग से देहरादून में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की। 'राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली - सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारियों को रोके रखने के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को सशक्त बनाना' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में उद्योग स्वामियों, उद्यमियों, मानव संसाधन तथा वित्त अधिकारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।उत्तराखंड उद्योग निदेशालय के संयुक्त निदेशक अनुपम द्विवेदी ने बताया कि यह प्रणाली किस प्रकार कर्मचारियों के कल्याण, आर्थिक सुरक्षा और उन्हें लंबे समय तक संस्थान से जोड़े रखने में सहायक सिद्ध हो सकती है। संस्था के कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यबल संयोजक डॉ. एस. के. दादर ने भी सत्र को...