देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। कचहरि परिसर स्थित पेंशनर भवन के सभागार में गुरुवार को झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज देवघर की विशेष बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें विशेष रूप से 17 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस समारोह धूमधाम से आयोजन करने की तैयारी का समीक्षा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर संगठन के पांच वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करने के लिए चिन्हित कर सूचीबद्ध किया गया। साथ ही शिष्टाचार भेंट एवं राष्ट्रीय पेंशनर दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के उद्देश्य से 12 दिसंबर को एम्स देवघर के नए निदेशक से शिष्टमंडल द्वारा मिलने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 दिसंबर बुधवार को संपन्न डोर टू डोर सदस्य संपर्क अभियान के फलाफल पर भी चर्चा की गई। इस अभियान के द...