संभल, फरवरी 27 -- राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने शोक उठनी एकादशी (रंग एकादशी) के अवसर पर शुक्रवार को परिवारों को शोक से उबारने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया। परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष जयदेव कौशिक, सुंदरलाल तिवारी, नरेश कुमार शर्मा, उमेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, परमानंद तिवारी, विनीत शुक्ल, अजय कुमार शर्मा और अजय कुमार शुक्ल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर विधिवत मंत्रोच्चारण किया और सुख-समृद्धि व आनंद की कामना की। पंडित सुंदरलाल तिवारी ने बताया कि शोक उठनी एकादशी केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि शोक संतप्त परिवारों के जीवन में पुनः खुशियां लाने का अवसर भी है। इस दिन लोग अपने संबंधियों के घर जाकर उनके दुख को साझा करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.