मेरठ, मई 28 -- रोहटा विकासखंड की ग्राम पंचायत जंगेठी का चयन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत 'दीनदयाल सतत विकास' श्रेणी में किया गया है। पूरे देश की लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 42 पंचायतों को यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जंगेठी पंचायत ने यह गौरव हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा, डिजिटल पंचायत भवन एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पंचायत को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इस उपलब्धि पर खंड विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह अहलावत,एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, सचिव राधा शर्मा, रामदेव...