जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर संताली सिनेमा के कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज पहुंचे, जहां कॉलेज परिवार ने उनका अभिनंदन किया। रवि राज मुर्मू करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के 2011-14 सत्र के पूर्व छात्र हैं। उन्हें उनकी चर्चित संताली फिल्म आंगेन के लिए गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित समारोह में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से पूरे कोल्हान और संताली कला जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर...