मऊ, मई 31 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित योगेंद्र मौर्य ने कोपागंज में चल रहे नि:शुल्क कार्यशाला में बच्चों को मूर्ति कला के गुण एवं महत्व को बताया। उन्होंने मूर्ति कला की बारीकियां एवं मूर्ति तैयार करने की तकनीकी ज्ञान से बच्चों को रूबरू कराया। उन्होंने मूर्ति कला की विशेषता और मूर्ति कलाओं के क्षेत्र मे भविष्य के बारे में भी बच्चों से अपनी बातें साझा की। योगेंद्र मौर्य ने कार्यशाला में मिट्टी से मात्र कुछ क्षड़ो में एक सुंदर प्रतिमा का निर्माण बच्चों के सामने किया। मात्र कुछ क्षणों में निर्मित प्रतिमा को देखकर बच्चे बहुत ही प्रसन्नचित रहे और उन्होंने बड़े ध्यान से तकनीकी ज्ञान को सीखा। यह भी पढ़ें- राज्य ललित कला अकादमी की चित्रकला कार्यशाला शुरू मूर्तिकार योगेंद्र मौर्य ने बता...