मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से तीन शिक्षकों के नामों की अनुशंसा की गयी है। जिला चयन समिति ने दो दिनों के इंटरव्यू और कागजात की जांच के बाद तीन शिक्षकों का चयन किया।जिले में 24 आवेदन आए हुए थे। चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने मानकों के आधार पर अधिकतम अंक लाने वाले शिक्षकों का चयन किया। डीईओ ने कहा कि इसमें नवाचार, किताब का प्रकाशन समेत अन्य मानक थे, जिसपर अंक निर्धारित थे। राज्य समिति को तीनों नाम भेज दिये गये हैं। वहां से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...