मुरादाबाद, मई 15 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने संगठन के विस्तार के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर बहापुर सुरजन नगर में बैठक की। इसमें संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने परिषद का इतिहास बताते हुए मंदिरों के पुजारियों का 40 हजार रुपये प्रति माह और मंदिरों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री द्वारा 20 अप्रैल 2022 को पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अब इसे शीघ्र क्रियान्वित कराया जाना चाहिए। अध्यक्षता महंत तारा चंद्र ने की। महंत ब्रह्मपाल नाथ, बलराम सिंह नाथ, विजय पाल शर्मा, रामनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, शकुंतला देवी, महंत योगेश कुमार, याद राम सिंह, मानसिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...